जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
लोकसभा चुनाव में श्रीमती संध्या राय के लिए मांगा समर्थन
गोहद । कांग्रेस मानसिक रूप से विछिप्त हो गई है यहां महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है पहले दिग्विजयसिंह, कमलनाथ के अब कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक दलित महिला को सरेआम बेइज्जत किया है। कांग्रेस पार्टी कंस के समान हो गई है अर्थात कंस और कांग्रेस एक जैसे इनमें कोई फर्क नहीं। उन्होंने कहा कि आज देश मे न तो बम फूटते है और ना ही हिंसक घटनाएं होती है देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है। प्रदेश में संचालित योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में संचालित कोई भी योजना बंद नही होगी। अगली जन्माष्टमी हम मथुरा में मनाएंगे मोदी जी अपने लिए नही जीते बल्कि 142 करोड़ भारतीय मोदी का परिवार है यहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि आपका एक बोट राष्ट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और यह समय है विधानसभा की हार का बदला लेने का उन्होंने पार्टी नेतृत्व को गोहद विधानसभा से भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी दिलाने का वायदा किया। भाजपा प्रत्याशी संध्या राय ने कहा कि आपके आशीर्वाद से में 2019 में सांसद चुनी गई, हो सकता है मुझसे कुछ गलतियां हुई हो में आपके सुख दुख में शामिल नही हो पाई हों, में आपकी बहन आपके द्वार पर मदद के लिए खड़ी हूं। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश भदोरिया, केपी सिंह भदोरिया, रवि सेन जैन, जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, एडवोकेट महेश श्रीवास्तव, दीपक तोमर एवं मंच का संचालन विवेक जैन ने किया।




