Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Zee Bharat News 24
Last updated: February 21, 2024 8:54 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज़24

गोपाल बसेड़िया 

कुछ वर्षों से भिन्ड जिले की जनता को एक इमानदार और सच्चे कलेक्टर की जरूरत थी,जो शायद अब पूरी होते हुए नजर आ रही है कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का एक्शन देखते हुए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोगों के चहरे पर मुस्कान, और मिलावटी खोरों के दिलों में हड़कंप देखने को मिला , 

जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाए जाने हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्रवाई जारी मसाला पिसाई केन्द्रों पर की गई छापा मार कार्रवाई 04 लाख से अधिक कीमत का मसाला जप्त कर चक्की को सील किया

कलेक्टर भिण्ड  संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल द्वारा गठित उड़नदस्ता दल एवं स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आज बतासा बाजार में संचालित मसाला पिसाई केन्द्रों पर छापा मार कार्रवाई की गई। 

कार्रवाई के दौरान एक मसाला केंद्र पर अखाद्य रंग का संग्रहण पाए जाने पर 04 लाख से अधिक कीमत का मसाला जप्त कर चक्की को सील किया गया।

जिसमें प्रो. अभिषेक जैन, अभिषेक मसाला पिसाई केन्द्र, ऋषभ सत्संग भवन के सामने, रामदयाल राधेलाल वाली गली भिण्ड पर मसाला चक्की बिना खाद्य रजिस्ट्रेशन की संचालित होना पाई गई।

चक्की के बगल में बने गोदाम में 25 किलो की 34 बोरी लाल मिर्च पाउडर (850 किलो), 16 बोरी हल्दी पाउडर (400 किलो), 30 बोरी धनिया पाउडर (750 किलो), 16 बोरी गरम मसाला (400 किलो), 300 ग्राम पीला रंग पाया गया। चक्की संचालक से मिर्ची, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला एवं रंग सहित कुल 06 नमूने लिए गए। पिसाई केन्द्र से अखाद्य रंग एवं बिना खाद्य रजिस्ट्रेशन चक्की संचालित पाई जाने पर मसालों को जप्त कर पिसाई केन्द्र को सील किया गया। जप्तशुदा मसालों की कीमत लगभग 4 लाख 58 हजार 100 रूपये है।

इसी प्रकार प्रो. सोनू जैन, सोनू किराना स्टोर एवं मसाला चक्की बतासा बाजार भिण्ड से मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, प्रो. दीपचंद जैन, सलोनी मसाला पिसाई केन्द्र बतासा बाजार से हल्दी पाउडर एवं मिर्च पाउडर, प्रो. अजय जैन, शंकर मसाला पिसाई बतासा बाजार से खड़ी लाल मिर्च, प्रो. राकेश जैन, राकेश मसाला बतासा बाजार से हल्दी एवं धनिया पाउडर का नमूना लिया गया।

दो थोक दुकानदारों को तेल व रिफाइण्ड विक्री प्रतिबंधित कर विक्रय बिलों की जानकारी मांगी

प्रो. कमल किशोर जैन, महेन्द्र कुमार सुनील कुमार दुकान बतासा बाजार भिण्ड से बिलक्रिम ब्रांड रिफाइंड पॉम कर्नल ऑयल के 200 टीन, उत्सव ब्रांड रिफाइंड वेजीटेबल ऑयल/ रिफाइंड पॉमोकिन ऑयल 80 टीन, अल्का ब्रांड कोकोनट ऑयल के 04 टीन संग्रहित पाए जाने पर उनके विक्रय संबंधी बिल चाहे गए।

उक्त तेलों का उपयोग दूध/दुग्ध उत्पाद में मिलावट के लिए किया जाता है। इसलिए क्रय बिल प्रस्तुत करने तक उक्त स्टॉक के विक्रय पर रोक लगाई गई।

इसी प्रकार प्रो. सुरेन्द्र कुमार जैन, विराग ट्रेडर्स बतासा बाजार भिण्ड से बिलक्रिम ब्रांड रिफाइंड पॉम कर्नल ऑयल के 108 टीन, कोकोनट ऑयल के 60 टीन संग्रहित पाए गए। क्रय बिल प्रस्तुत करने तक उक्त स्टॉक के विक्रय पर रोक लगाई गई।

तीन मिठाई की दुकानों पर की गई सैंपलिंग की कर्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग दल द्वारा द्वारिका पेड़ा हाउस प्रो. राजीव जैन किला रोड़ भिण्ड से पेड़ा, पेड़ा में मिलाए जाने वाले दूध का नमूना लिया गया। इसी प्रकार सागर पेड़ा हाउस प्रो. निखिल जैन, किला रोड़ भिण्ड से मिल्क केक, जय कुमार पेड़ा हाउस प्रो. मनोज जैन, गोल मार्केट भिण्ड से बूंदी के लड्डू, रसगुल्ला, मैसूर पाक, मिल्क केक का नमूना लिया गया। साथ ही कारखाने में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तावित की गई।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न 

October 10, 2023
क्राइमलोकल

​भिंड: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026
Uncategorizedलोकलव्यापार

नंदनी सेल्स भिण्ड मसाला कारोबारी पर छापामार कार्रवाई कर लिए नमूने

May 2, 2025
गैजेट्सलोकल

भिण्ड में कुदरत का कहर: तेज आंधी के साथ भीषण ओलावृष्टि, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

April 5, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?