ब्यूरो रिपोर्ट
जी भारत न्यूज24
भिण्ड । शासकीय म.ल.बा कन्या उ. मा. वि. भिण्ड मे समाजिक बनिकीय (शासकीय पौधसालय ) के सानिध्य मे फारेस्ट विभाग के विशाल कुशवाह जी ने एक दर्जन औषधि युक्त फूलदार पैड़ो का वृक्षरोपण किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य स्नेहलता भदौरिया ने छात्राओं को बताया की हम सबको जंदगी मे ज्यादा नही तो कमसे कम पांच वृक्षों का रोपण करना चाहिए । एक के बाद फोरेस्ट विभाग से आए विशाल भदौरिया ने बताया की हम सब भी अपनों घरों मे पौधों को उगाकर उनका रोपण कर सकते है उन्होंने एक पेड़ जो गुड़मोर के बारे मे बताया की इसके दो से चार पत्ते खाने के बाद कोई भी मिठाई वे स्वाद लगनी लगती है इस के सेवन करने से सुगर की वीमारी मे लाभ मिलता है | कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षक सौरभ पाल ने छात्राओं को बताया की प्रकृति ने हमें बहुत कुछ निशुल्क दिया है तो हम सब का भी दायित्व बनता है की हम सब अपमे जन्मदिन और अन्य उत्सव पर कमसे कम एक पेड़ जरूर उपहार के रूप मे दें | इस अवसर पर विद्यालय की छात्राये और समस्त स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




