भिण्ड (ब्यूरो रिपोर्ट)पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में दिनांक 13/02/2024 को ग्राम नदोरी में हुई हत्या के 5 – 5 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
14/02/2024 की रात्रि में फरियादी समरजीत सिंह पुत्र रामपाल सिंह भदौरिया उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नदोरी द्वारा रिपोर्ट की कि दिनांक 13/02/2024 को रात्रि समय करीब 08.30 बजे मै अपने पडौसी, भाइयों तथा अपने बाबा कोक सिंह भदौरिया के साथ घर के चबूतरे पर बैठा था, तभी गांव के दो व्यक्ति गाली गलौज करने लगे जिन्हे हम लोगों ने गाली देने से मना किया तो उक्त दोनो व्यक्ति झगडने लगे तभी एक व्यक्ति ने मेरे बाबा कोक सिंह को जान से मारने की नियत से ईट का टुकडा फेंककर मारा जो बाबा कोक सिंह की नाक में लगा खून निकल आया और बाबा को खून की उल्टी हो गई जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिण्ड लेकर गये जहां मेरे बाबा कोक सिंह की मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के विरुद्ध थाना ऊमरी पर अपराध क्र. 33/2024 धारा 294,302,336,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 – 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। तथा आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर लगातार दविश दी गई। दिनांक 15/02/2024 को प्रकरण के दोनो आरोपियों
आरोपी दीपक पुत्र दिनेश सिंह भदौरिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम नदोरी थाना उमरी जिला भिंड और पिंटू उर्फ मनमोहन पुत्र शत्रुघ्न सिंह भदौरिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम नदोरी थाना उमरी जिला भिंड
को ग्राम नदोरी से गिरफ्तार किया गया।हत्या में प्रयुक्त आलाजरर जप्त किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक राजवीर सिंह यादव, आशीष तिवारी,मयंक दुबे,आरक्षक धर्मपाल सिंह परिहार,राहुल तोमर,भानु प्रताप सिंह,विमल भदौरिया,प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।




