भिन्ड।समाज के निर्धन तथा वंचित वर्गों को सुलभ एवं समुचित तरीके से त्वरित न्याय दिलाने तथा ‘‘न्याय सभी के लिए’’ संकल्प को आगे बढ़ाते हुए न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्या प्रशासनिक न्यायमूर्ति म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर एवं सह-अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर द्वारा ‘‘समाधान आपके द्वार’’ अभियान का आरंभ किया जा रहा है। इस संकल्प को आगे ले जाने तथा अभियान की अधिकतम सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड पूर्णतः वचनबद्ध है। इसी क्रम में माननीय श्री राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष एवं माननीय श्री हिमांशु कौशल, सचिव के मार्गदर्शन में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वाहन एवं पीएलव्ही के माध्यम से आमजन को ‘‘समाधान आपके द्वार’’
योजना के बारें में जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में ए.डी.आर. सेंटर भिण्ड से प्रचार-प्रसार वाहन को श्री राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया उक्त प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम पूरे भिण्ड शहर तथा समीपवर्ती गांवों में ‘‘समाधान आपके द्वार’’ योजना का प्रचार-प्रसार किया गया तथा उक्त योजना के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आमजनों को उक्त योजना के संबंध में जागरूकता प्रसारित करने के लिए नगरपालिका परिषद् भिण्ड के समन्वय से प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया गया तथा उक्त योजना के बारें में आमजनों को पीएलव्ही संजीव शर्मा द्वारा पेप्लेट्स वितरित कर जानकारी दी गई।
उक्त अवसर पर हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कमलेश भरकुंदिया सी.जे.एम. भिण्ड, श्रीमती पायल परमार जेएमएफसी, अनुराधा गौतम जेएमएफसी, विशाल खाडे जेएमएफसी एवं सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




