भिण्ड । पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ. असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक प्रदीप सोनी के नेतृत्व में हर्ष फायरिंग करने वाले पर कार्यवाही की गई।
दिनांक 04/02/24 को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति शादी में डांस करता हुआ लायसेंसी बन्दूक से हर्ष फायर कर रहा था। वीडियो पुलिस के हाथ लगने पर वीडियो की पुष्टि की गयी तो उक्त व्यक्ति की पहचान ग्राम बवेडी हाल सीतानगर भिण्ड के रहने वाले व्यक्ति के रूप में की गयी। पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि दिनांक 30/01/24 को वह अपनी भांजी की शादी में दुर्गा गार्डन मेहगांव गया हुआ था जहां उसने अपने दोस्त की लायसेंसी बन्दूक से हर्ष फायर किये थे। आरोपी आदतन अपराधी है,पूर्व में भी वह थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ पकडा जा चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक प्रदीप सोनी,उनि विजय शिवहरे, प्रआर धीरेन्द्र सिंह,आरक्षक राकेश यादव, सोनू दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




