भिन्ड । मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर भिंड निवासी सतेंद्र सिंह लोहिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतेन्द्र का जज़्बा सभी के लिए प्रेरणादायक है।यह सम्मान मिलने पर मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित है।गौरतलब है कि इंटरनेशनल पर स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया निषाद ने नेशनल पैरा स्विमर चैंपियनशिप में भाग लेकर देश के लिए 24 पदक हासिल किए हैं। जिसके बाद 2020 में राष्ट्रपति द्वारा उन्हें तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सत्येंद्र भारत के पहले दिव्यांग खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान मिला था।इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुलाकर सम्मानित किया था। 2014 में मध्य प्रदेश का विक्रम अवार्ड मिलने के बाद उन्हें शासकीय सेवा में वाणिज्य कर विभाग में 2016 में पदस्थ किया गया था, वो फिलहाल इंदौर में कार्यरत हैं।




