भिण्ड ! म.प्र.शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला 19 जनवरी एवं 20 जनवरी 2024 को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला 19 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे मेहगांव से कालिका माता मंदिर रौन के लिए प्रस्थान कर सुबह 11.50 बजे कालिका माता मंदिर आएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम तथा पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से सप्रेम भेट करेंगें।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला दोपहर 2 बजे कालिका माता से रौन के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे रौन आएंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सप्रेम भेंट करेंगे।
इसके बाद मंत्री श्री शुक्ला शाम 4 बजे रौन से ग्राम मेहदवा आश्रम के लिए प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे ग्राम मेहदवा आश्रम आगमन एवं भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शाम 5.30 बजे ग्राम मेहदवा आश्रम से प्रस्थान कर शाम 7 बजे मेहगांव आएंगे एवं रात्रि विश्राम मेहगांव में ही करेेंगे।
म.प्र.शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला 20 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे मेहगांव से गोरमी के लिए प्रस्थान कर सुबह 11.45 बजे गोरमी आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
मंत्री श्री शुक्ला दोपहर 3 बजे गोरमी से मेेहदोली के लिए प्रस्थान कर दोपहर 3.20 बजे मेहदोली आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शाम 4 बजे मेहदोली से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करें।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला 19 एवं 20 जनवरी का दौरा कार्यक्रम




