भिण्ड ! जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय भिण्ड ने बताया कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार 09 दिसम्बर 2023 को जिला मुख्यालय एवं न्यायिक तहसील गोहद, लहार, मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार 09 दिसम्बर, 2023 को संपूर्ण भिण्ड जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय भिण्ड श्रीमती सुरभि मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री हिमांशु कौशल के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय भिण्ड एवं न्यायिक तहसील मेहगांव, गोहद, एवं लहार के प्रत्येक न्यायालय में 09 दिसम्बर, 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
नेशनल लोक अदालत में शमनीय आपराधिक प्रकरण, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा संबंधी प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, दीवानी मामलें, विद्युत एवं जलकर/संपतिकर, तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण, प्रीलिटिगेशन प्रकरण (मुकदमा पूर्व) एवं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष के आदेशानुसार नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण किये जाने हेतु जिला मुख्यालय भिण्ड में 13 खण्डपीठ, न्यायिक तहसील लहार में 05 खण्डपीठ, मेंहगांव में 04 खण्डपीठ एवं गोहद में 05 खण्डपीठों का गठन किया गया। इस प्रकार से संपूर्ण जिले में कुल 27 खण्डपीठों का गठन किया गया हैे। उक्त लोक अदालत में कुल 3899 लंबित प्रकरणों का निराकरण हेतु रैफर किया गया है तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर कुल 1890 प्रकरणों को निराकृत किये जाने हेतु रखा जावेगा।
09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में जलकर/सम्मपत्तिकर एवं विद्युत से संबंधित मामलों में शासन के नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी। नेशनल लोक अदालत में उभय पक्षों के मध्य राजीनामा होने से सद्भावना का वातावरण निर्मित होकर कटुता समाप्त हो जाती है तथा समय, श्रम, धन की भी बचत होती है, समाज में शांतिपूर्ण सद्भावना का वातावरण निर्मित होता है और भाईचारे की भावना का विकास होता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा जनसामान्य से अपील की है कि 09 दिसम्बर, 2023 (शनिवार) को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर समय व धन की बचत कर सौहार्दपूर्वक मामलों को निपटायें।
जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज नेशनल लोक अदालत हेतु जिले में गठित की गई 27 खण्डपीठें




