जी भारत न्यूज24
भिण्ड। जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सुरपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा और उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 सितम्बर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सुरपुरा-फूप रोड पर भगतुआपुरा चौराहे के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी वारदात की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह पर घेराबंदी कर उक्त संदेही व्यक्ति को पकड़ लिया।
तलाशी में मिला .315 बोर का कट्टा और राउंड
पकड़े गए व्यक्ति की जब तलाशी ली गई, तो उसकी कमर में बाईं तरफ एक .315 बोर का देशी कट्टा मिला। कट्टे की जांच करने पर उसकी नाल में एक .315 बोर का जिंदा राउंड (कारतूस) भी लोड पाया गया। वैध लाइसेंस मांगने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
वैध लाइसेंस न होने पर पुलिस ने कट्टा व कारतूस को जब्त कर लिया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अटेर रविन्द्र कुमार वास्कले के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में उनि अरविन्द सिंह सिकरवार, सउनि हरिविलास धाकड़, प्र.आर. 464 राजबीरसिंह, आर. 321 केशवसिंह तथा आर. 822 सुरजीत सिंह की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।




