Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » देश सेवा से उद्यम सेवा तक: पीएमएफएमई योजना ने भूतपूर्व सैनिक संतोष सिंह को बनाया सफल उद्यमी
लोकलव्यापार

देश सेवा से उद्यम सेवा तक: पीएमएफएमई योजना ने भूतपूर्व सैनिक संतोष सिंह को बनाया सफल उद्यमी

Zee Bharat News 24
Last updated: September 18, 2026 8:40 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड। भारतीय सेना में 17 वर्षों तक हवलदार के रूप में देश की रक्षा करने वाले चतुर्वेदी नगर (भिण्ड) निवासी संतोष सिंह ने अब उद्यम-सेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (PMFME) योजना की मदद से उन्होंने अपनी ‘वैष्णवी आयल मिल’ का उन्नयन कर न केवल अपनी आय बढ़ाई, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर भी पैदा किए हैं।

ऋण और अनुदान से बदला व्यापार का स्वरूप

शुरुआती दिनों में सीमित संसाधनों के कारण मिल की उत्पादन क्षमता कम थी और बाज़ार का दायरा भी सीमित था। पीएमएफएमई योजना के तहत आवेदन करने पर उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ₹13.50 लाख का ऋण और ₹5.25 लाख का अनुदान (सब्सिडी) मिला। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने आधुनिक एक्सपेलर, फिल्टर और मोटर मशीनें लगाकर अपनी उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की।

स्थानीय किसानों को लाभ और रोज़गार का सृजन

श्री सिंह ओडीओपी (One District One Product) के अंतर्गत सीधे स्थानीय किसानों से सरसों खरीदकर शुद्ध सरसों का तेल तैयार करते हैं। वे इसे खुले बाज़ार के साथ-साथ टीन के डिब्बों में पैक करके स्थानीय बाज़ारों में बेचते हैं। वर्तमान में वे इस उद्यम से ₹10 लाख की वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं और 5 अन्य स्थानीय लोगों को रोज़गार प्रदान कर रहे हैं।

अपनी सफलता पर संतोष सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अत्यंत लाभकारी है।

पीएमएफएमई योजना के बारे में:

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत संचालित इस योजना में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना व उन्नयन पर अधिकतम ₹10 लाख तक 35% अनुदान और 3% ब्याज छूट का प्रावधान है।

कैसे लें योजना का लाभ?

जिले के युवा, किसान, छोटे व्यवसायी, स्वसहायता समूह (SHG), और किसान उत्पाद संगठन (FPO) नई इकाई लगाने या पुरानी इकाई के विस्तार के लिए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से संपर्क कर वित्तीय व तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

नवागत कलेक्टर आईएएस किरोड़ी लाल मीना ने किया पदभार ग्रहण

October 3, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर 8 घायल ,5 की हालत गंभीर

June 13, 2024
Uncategorizedलोकल

मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज हो गोहद, मेहंगाव,भिंड में पूर्व सैनिकों समाज सेवियों ने सौंपे ज्ञापन

May 15, 2025
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

यूजी एवं पीजी प्रवेश तृतीय चरण सीएलसी के लिए 5 अगस्त तक होंगे पंजीयन और सत्यापन

August 3, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?