जी भारत न्यूज24
भिण्ड (मध्य प्रदेश) | रिपोर्ट गुलाब कुशवाहा
ओबीसी समाज को उनका पूरा अधिकार दिलाने और 13% रुके हुए आरक्षण से होल्ड हटाने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आगामी 20 जुलाई 2026 को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भिण्ड जिले में संगठन को मजबूत करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने ओबीसी महासभा की सदस्यता ग्रहण की।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा के चंबल संभाग सचिव कुलदीप सिंह लोधी और पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
🤝 जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह ने दिलाई सदस्यता
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओबीसी महासभा भिण्ड के जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह ने सभी नए साथियों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई।
सदस्यता लेने वाले प्रमुख नाम:
संगठन का विस्तार करते हुए रवि सिंह, सुनील वर्मा, सत्यम लोधी, अजीत, इमरान खान, राहुल विमल, रविन्द्र, रियाज खान, विशाल, बंटी, रोहित बाथम, राहुल नरवरिया, ज्योति, हरेंद्र सिंह, गुलाब, मुकेश, अजय, होशियार, और नरेंद्र शाक्य सहित सैकड़ों साथियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह और राष्ट्रीय कोर कमेटी (मध्य प्रदेश) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी साथी ओबीसी परिवार के साथ पूरी ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
📢 ‘20 जुलाई को भोपाल चलो’ का बुलंद किया नारा
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर “20 जुलाई को भोपाल चलो, भोपाल चलो” के नारे बुलंद किए। वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई पिछड़े वर्ग के हक और सम्मान की है, जिसके लिए पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में ओबीसी समाज के लोग भोपाल कूच करेंगे।
बैठक का समापन “जय ओबीसी, जय संविधान” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह ने सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुँचने की अपील की।




