Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा मेला 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर मेला में
धार्मिकमध्यप्रदेश

तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा मेला 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर मेला में

अग्नि सुरक्षा उपकरणों का होगा प्रदर्शन व विक्रय

Zee Bharat News 24
Last updated: March 29, 2026 9:42 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read
तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा मेला 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर मेला में

जी भारत न्यूज24 

अग्नि सुरक्षा उपकरण चलाने की बारीकियां भी समझाई जायेंगीं

ग्वालियर 28 मार्च 2026। ग्वालियर जिले को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा मेला लगाया जा रहा है। 29 मार्च को सायंकाल 5.30 बजे अग्नि सुरक्षा मेले का शुभारंभ होगा। यह मेला 31 मार्च तक लगा रहेगा। मेले में अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिये अग्नि सुरक्षा यंत्रों का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न उपकरण भी खरीदे जा सकेंगे। अग्नि सुरक्षा मेले में विशेषज्ञों द्वारा अग्निशमन यंत्र चलाने की बारीकियां भी नागरिकों को सिखाई जायेंगीं।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने अग्नि दुर्घटनाओं से जिले को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे इस मेले का लाभ उठाने की अपील ग्वालियर शहर सहित सम्पूर्ण जिलेवासियों से की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा मेले के संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न व्यवसाइयों, संस्थानों, पेट्रोल पंप संचालकों, पटाखा विक्रेताओं सहित अधिक से अधिक नागरिकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी दिए हैं।

कलेक्टर  रुचिका चौहान ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 29, 30 व 31 मार्च को लगने जा रहे अग्नि सुरक्षा मेले में ग्वालियर जिले के साथ ही अन्य शहरों से अग्नि सुरक्षा उपकरण विक्रय करने वाले एवं विषय विशेषज्ञों को बुलाया गया है। नागरिकों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जानकारी देने के साथ-साथ उनका उपयोग किस प्रकार किया जाता है, इसके बारे में विशेष रूप से बताया जायेगा। समाज के सभी वर्गों से इस महत्वपूर्ण मेले में सहयोग करने और अपने जिले को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने की अपील की गई है।

अग्नि सुरक्षा मेले में अग्नि सुरक्षा उपकरणों के स्टॉल लगाने के लिये कोई भी वेंडर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर (मोबा. 8839263190) एवं निगम के फायर ऑफीसर श्री उमंग (मोबा. 8878432178) से संपर्क स्थापित कर स्टॉल लगाने की सहमति प्राप्त कर सकता है।

कलेकटर  रुचिका चौहान ने होमगार्ड कमांडेंट को भी निर्देशित किया है कि ग्वालियर जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की सुरक्षा के लिये तैयार किए गए वॉलेन्टियरों को भी इस मेले की गतिविधियों से जोड़ा जाए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को इस मेले से जोड़कर जिले को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने के सार्थक प्रयास किए जाएं।

Zee Bharat News 24
        
TAGGED:Breaking News.Fire Extinguisher DemoFire Safety ExhibitionLocal NewsZee Bharat News 24अग्नि सुरक्षाअग्नि सुरक्षा उपकरणआग बुझाने का तरीकाआपदा प्रबंधनफायर सेफ्टीफायर सेफ्टी ट्रेनिंगसुरक्षा उपकरण प्रदर्शन
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में सरलीकरण के लिए समिति गठित

July 6, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेश

हिमांशु राठौर (बाबा साहब) की स्मृति में पत्रकारों एवं समाजसेवी का किया सम्मान।

March 14, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

गणपति आगमन पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, डॉ० संदीप हुए सम्मिलित

August 26, 2025
मध्यप्रदेश

आयुष्मान योजना में आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य को भी मिलेगा लाभ

December 20, 2023
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?