जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र में मधुमक्खियों के झुंड ने पूजा कार्यक्रम में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में मधुमक्खियों के जहराले डंक से तीन महिलाओं सहित कुल नौ लोग गंभीर घायल हो गए। एक घायल को नाज़ुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम सहदानी निवासी करीब दो दर्जन लोग गांव के ही एक बच्चे की पसनी संस्कार अंतर्गत आयोजित पूजा कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित ब्रम्ह बाबा स्थल पर आए थे। तभी आज सोमवार की दोपहर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पूजा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। हमले में मधुमक्खियों के जहराले डंक से गांव के संदीप 40 व सचिन 35 पुत्रगण जगदीश प्रसाद, रेखा 45 पत्नी जीवन लाल और उसकी बेटी रेशू 23 , श्यामलाल 70 पुत्र गिरधारी, नीरज 35 पुत्र शिवकुमार, सरोज 40 पुत्र चंद्रपाल, सोबरन 62 पुत्र बाबूलाल व सावित्री 50 पत्नी गोवर्धन गंभीर घायल हो गए। पूजा कार्यक्रम में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने आनन-फानन सभी घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा घायलों में नीरज की हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।




