Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » “सूचना, जागरूकता और शिक्षा प्रदान करने का माध्यम है रेडियो” — कुलसचिव ज्ञानेंद्र शुक्ल
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

“सूचना, जागरूकता और शिक्षा प्रदान करने का माध्यम है रेडियो” — कुलसचिव ज्ञानेंद्र शुक्ल

Zee Bharat News 24
Last updated: February 14, 2026 9:45 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी भास्कर इंस्टीट्यूट में विश्व रेडियो दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

 

झांसी। भास्कर इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, मीडिया लैब एवं रिसर्च सेंटर में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री ज्ञानेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान रेडियो की भूमिका को याद करते हुए कहा कि रेडियो ने उन्हें समसामयिक घटनाओं, विश्लेषण और महत्वपूर्ण जानकारियों से निरंतर जोड़े रखा। उन्होंने कहा कि “रेडियो बिना किसी विचलन के सूचना, जागरूकता और शिक्षा प्रदान करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि रेडियो आम आदमी का सशक्त जनमाध्यम है। गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों में आज भी रेडियो की पहुंच प्रभावी है। इसलिए अनौपचारिक शिक्षा के माध्यम के रूप में इसकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। श्री शुक्ल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे रेडियो की संभावनाओं को समझें और इसे रचनात्मक रूप से प्रयोग करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के समन्वयक डॉ. कौशल त्रिपाठी ने की। उन्होंने बताया कि विश्व रेडियो दिवस वर्ष 2011 से मनाया जा रहा है, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसकी घोषणा की गई। उन्होंने जानकारी दी कि 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत हुई थी, जिसकी स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो अपनी विश्वसनीयता और सरलता के कारण प्रासंगिक बना हुआ है।

कार्यक्रम में डॉ. जय सिंह, डॉ. राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ला, डॉ. अभिषेक कुमार, अतीत विजय, गोविंद यादव, देवेंद्र सिंह तथा बीए (एमसीजे) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की विशेष उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने रेडियो की उपयोगिता, सामुदायिक रेडियो की भूमिका और बदलते मीडिया परिदृश्य में इसकी संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorized

उत्तर प्रदेश,बुंदेलखंड का गौरव निर्मल हॉस्पिटल निदेशक डॉक्टर डी एन मिश्रा वरिष्ठ फिजीशियन…….

February 25, 2025
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

जिलाधिकारी की अनूठी पहल ‘जनसंवाद’ का बड़ा असर, 6 महीने से लंबित शिकायत का हुआ त्वरित निस्तारण

May 19, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 सितम्बर को

September 14, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

जल संरक्षण आज की अनिवार्य आवश्यकता है : प्रोफेसर इकबाल अली

June 10, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?