जी भारत न्यूज24
भगवंतनगर क्षेत्र निवासी राम औतार व श्रीमती चंद्रकली के पुत्र अमित गौरैया को तमिलनाडु की अन्नामलाई यूनिवर्सिटी में योग में पी एच डी उपाधि से सम्मानित किया गया। 87वें दीक्षांत समारोह में तमिलनाडु के गवर्नर आर एन रवि, वाईस चांसलर डॉ गोवि चेझियान व विशिष्ट अतिथि आई आई टी रुड़की के डायरेक्टर प्रोफेसर कमल किशोर पंत ने अमित गौरैया को उपाधि प्रदान कर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश हैपेरटेंसिव पुलिस पर शोध विषय पर अमित गौरैया कई वर्षों से शोध कार्य कर रहे थे। अमित गौरैया ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर उँचगांव और चंडिका देवी इंटर कॉलेज तनगापुर से की। शोधकर्ता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मातापिता, गुरुजनों, क्षेत्रवासियों और विभिन्न संस्थानों जहां शोधकार्य किया उनको दिया। उन्नाव, लखनऊ सहित देश के अनेक भागों में अमित गौरैया पिछले कई वर्षों से निःशुल्क वर्कशॉप उनकी इस उपलब्धि पर रेड क्रॉस उन्नाव के उप सभापति डॉ मनीष सिंह सेंगर, वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक सहज व अनिल वर्मा, डाइट प्रोफेसर डॉ ब्रजेश यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्तकर्ता शिक्षिका डॉ स्नेहिल पांडेय, पीजीआई लखनऊ के कैथ लैब इंचार्ज श्रीकांत श्रीवास्तव, नर्सिंग अफसर सुरेंद्र कटियार, अभिषेक शुक्ला, राहुल कश्यप आदि सहित बडी संख्या में स्वास्थ्य और समाजसेवा से जुड़ी सख्शियतों ने शुभकामनाएं दीं।




