जी भारत न्यूज24
शुक्लागंज उन्नाव।। नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट द्वारा आज ऋषि नगर स्थित शहीद पार्क में महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती मनाई गई।उपस्थिति कार्यकर्ताओ ने चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर के उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और वन्दे मातरम-इंकलाब जिंदाबाद के नारे बुलंद किए।।इसके उपरांत मिठाई वितरण किया गया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा पंडित चंद्रशेखर तिवारी उन्नाव जिले की शान और पहचान है।बचपन मे ही अंग्रेजों के सामने सीना ठोंक के खडे होकर उन्होंने अपना नाम आजाद बताया।तब से उनका नाम आजाद पड़ गया।वो एक महान क्रांतिकारी और देशभक्त थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने अदम्य साहस और बलिदान से
स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।उनके जीवन, विचारधारा और सर्वोच्च बलिदान ने उस समय युवाओं में देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा किया,जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी,रामकिशोर पाल, विश्वनाथ दास,संजय सिंह,पिंटू,विचित्रवीर सिंह, राजाराम खन्ना,अकबाल अवस्थी,निर्मल बाजपेई,शिवकिशोर पांडेय,रामचेतन भास्कर,सशिकान मिश्र, दुर्गेश,योगेश अवस्थी, महेश मिश्र,प्रेमशंकर बाजपेयी,अजित सिंह,आंनद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।।




