जी भारत न्यूज24
शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए किया आदेश
कलेक्टर भिण्ड ने शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए भिंड जिला अन्तर्गत संचालित शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का दिनांक 05 जनवरी 2026 से 06 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। शिक्षक नियमित अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य संपादित करेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियाँ यथा परीक्षा इत्यादि पूर्ववत संचालित रहेंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।




