Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उन्नाव में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, सिर में हेलमेट, पास पड़ी थी बाइक, सुनियोजित हत्या की आशंका
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, सिर में हेलमेट, पास पड़ी थी बाइक, सुनियोजित हत्या की आशंका

Zee Bharat News 24
Last updated: December 30, 2025 8:04 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। सोमवार दोपहर आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद-कुरसठ रोड पर एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के बरादेव निवासी 32 वर्षीय सुधीर पुत्र राम लखन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आसीवन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के सिर में गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के पास उसकी अपाचे मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सुनियोजित हत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। बता दे कि घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर बेहद करीब से गोली मारी गई थी, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। आसीवन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज भेजा, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि हत्या से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या सड़क पर ही की गई या किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां फेंका गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

संस्कार भारती ने कलागुरुओं को डॉ० संदीप के आतिथ्य में नटराज सम्मान से किया सम्मानित

July 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

36 वर्षों से लंबित सर्वे बंदोबस्त में गंभीर अनियमितताओं का आरोप, ग्राम मझरा पीपरखेडा के ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

December 28, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

रेल से करें चार धाम की यात्रा,चार धाम यात्रा के लिए चलाई जा रही भारत गौरव डीलक्स ट्रेन

May 3, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

विशेष अभिभावक बैठक का आयोजन कर डा. रचना ने परीक्षा पर की चर्चा

March 13, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?