जी भारत न्यूज24
शुक्लागंज नगर काँग्रेस कमेटी गंगाघाट द्वारा आज मिश्रा कालोनी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का विरोध किया गया और नीतीश के इस्तीफे की मांग की गई। नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा की इस प्रकरण से राजग सरकार का महिला विरोधी चेहरा फिर सामने आ गया है।।ये सरकार दिखावे के लिए तो “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जैसी बात करती है पर असल मे ये कदम कदम पर महिलाओं का अपमान करती रहती है।एक मुस्लिम महिला का सार्वजनिक जगह हिजाब खींचना एक मुख्यमंत्री को शोभा नही देता।ये एक महिला और उसकी धार्मिक आस्था का अपमान है।। इस कुकृत्य के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी प्रधानमंत्री मोदी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिएऔर पश्चाताप करना चाहिए।।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी, बाबूलाल गुप्ता, रामकिशोर पाल, संजय सिंह,विश्वनाथ दास, संजय सिंह,निर्मल बाजपेयी, तन्मय श्रीवास्तव,बुद्धिलाल विश्कर्मा, दिनेश निषाद,मो हनीफ,रामचेतन भास्कर,विचित्र वीर सिंह,अकबाल अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।




