Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » विधायक भिण्ड ने 1.99 करोड़ की डामर सड़क का किया भूमिपूजन, गौरी सरोवर में छोड़ा पानी
Uncategorizedलोकल

विधायक भिण्ड ने 1.99 करोड़ की डामर सड़क का किया भूमिपूजन, गौरी सरोवर में छोड़ा पानी

Zee Bharat News 24
Last updated: December 21, 2025 6:24 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड। शहर के वार्ड क्रमांक 9, 10 और 11 के नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बस स्टैंड से लेकर भूरामठी तक बनने वाली डामर सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क लगभग 1 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और वर्षों पुरानी समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुशवाह ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क, पानी, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल वार्ड 9, 10 और 11 के लोगों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि बस स्टैंड क्षेत्र से जुड़े अन्य इलाकों के लिए भी आवागमन को आसान बनाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गौरी सरोवर में छोड़ा गया पानी, स्वच्छता की अपील:

विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने गौरी सरोवर में पानी छुड़वाया। उन्होंने कहा कि गौरी सरोवर भिण्ड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। विधायक श्री कुशवाह ने लोगों से सरोवर में गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में सीएमओ भिण्ड यशवंत वर्मा, इंजीनियर राजवीर सिंह भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण और गौरी सरोवर में पानी छोड़े जाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

फांसी लगाकर बुजुर्ग ने किया सुसाइड, घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला शव

September 2, 2025
Uncategorizedधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीति

सम्राट विक्रमादित्य का शासन सुशासन का एक अनुकरणीय उदाहरण – कलेक्टर

March 30, 2025
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल-संरक्षण के लिए प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

September 30, 2024
प्रसाशनलोकल

समस्त चिलर संचालक एवं डेयरी संचालक लायसेंसधारी दुग्ध कारोबाकर्ताओं से ही दूध क्रय करें – कलेक्टर

December 12, 2023
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?