जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी। खबर झाँसी के मऊरानीपुर से है। जहां एक खूंखार लकड़बग्घे को देख गांव के किसान दहशत में आ गए।।लेकिन जब कटीले तारों में उसे फसा देखा तो घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुँचे वन कर्मियों द्वारा लकड़बग्घे को सकुशल रेस्क्यु कर जंगल में छोड़ दिया।।जिसके बाद ग्रामीणो ने राहत की सांस ली।
बताया गया है कि मऊरानीपुर के ग्राम कंजा में खेत पर जा रहे एक किसान की नजर कटीले तारो में फसे लकड़बग्गे पर पड़ी। पहले तो किसान दहशत में आ गया। जिसके चलते उसने गांव के लोगो को सूचना दी।। उसके बाद सूचना वन विभाग के कर्मचारियो को दी।।मौके पर पहुँचे कर्मचारियो ने सूझ बूझ के साथ लकड़बग्घे का रेस्क्यु कर उसे जंगल में छोड़ दिया। वही अब खूंखार लकड़बग्घे का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




