जी भारत न्यूज24
शुक्लागंज उन्नाव।। नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट का फैसला हुई सत्य की जीत नगर काँग्रेस कमेटी गंगाघाट ने नेशनल हेराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करने पर हर्ष वयक्त किया। इंदिरा नगर में कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।। नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा माननीय अदालत के आदेश ने ये साबित कर दिया है की मोदी सरकार पूरी तरह से झूठ और नफरत की राजनीति कर रही है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नही हो सकता।।सत्ता पर सत्य की जीत हुई है।।बात बात पर सोनिया जी और राहुल गांधी से माफी की मांग करने वाले क्या सोनिया ,राहुल और देश से माफी मांगे।। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी, दूध नाथ वर्मा,दयाशंकर शुक्ल, रामकिशोर पाल, बाबूलाल गुप्ता,विश्वनाथ दास, संजय सिंह,पिंटू तिवारी, अकबाल अवस्थी,विचित्र वीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।




