जी भारत न्यूज24
उन्नाव।।घने कोहरे की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 18.12.2025 को जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव, प्रेमचंद अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) तथा संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना बांगरमऊ क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस-वे पर स्थित प्रीतमपुरा एवं देवखरी पुलिस चौकी, तथा थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत हवाई पट्टी खमोली का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, रात्रि गश्त प्रभावी रखने, वाहनों की गति नियंत्रण, रिफ्लेक्टर/ब्लिंकर का उपयोग, तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि कोहरे की स्थिति में यातायात सुचारू रखने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए।जनहित एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।




