Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाँसी महानगर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाँसी महानगर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

Zee Bharat News 24
Last updated: December 19, 2025 8:16 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

उत्तर प्रदेश झाँसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झांसी महानगर के तत्वावधान में दीनदयाल सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकेश पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, कानपुर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. बृजेश मिश्रा एवं प्रांत मंत्री शिवराजे बुंदेला मौजूद रहे। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं स्वागत मंत्री की भूमिका झांसी महानगर के युवा समाजसेवी एवं अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयकरण सिंह ने निभाई।

 

कार्यक्रम में झांसी महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार सिंह एवं महानगर मंत्री सुयश शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसके उपरांत महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार सिंह ने प्रास्ताविकी भाषण देते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

 

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के लगभग 600 मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर मंत्री सुयश शुक्ला द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रतिभा किसी एक वर्ग की बपौती नहीं होती, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित मंच प्रदान करने की होती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जा रहा यह प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करते हैं।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय ही एक सशक्त समाज की नींव रखता है और अभाविप वर्षों से इसी दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में यह जानकारी भी साझा की कि उनके छोटे भाई विवेक सरावगी ने विपिन बिहारी महाविद्यालय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चुनाव लड़ते हुए अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की थी। इस प्रकार डॉ. संदीप सरावगी स्वयं भी वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं आरएसएस के विभिन्न संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।

 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रमुख एग्रीविजन विक्रम फर्स्वाण, कानपुर प्रांत के सह प्रांत संगठन मंत्री तरुण बाजपेई, डॉ. रश्मि सेंगर, डॉ. गिरजा सिंह, तेजस प्रताप, हर्ष कुशवाहा, मनीष तिवारी, आनंदपाल, ऋषि जैन, अंकुश पाल, शोभित द्विवेदी, गुरुदत्त, कल्याण चौधरी, अंशिका श्रीवास, आयुष श्रीवास, प्रिंस, जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedक्राइमलोकल

भाजपा योजनाबद्ध तरीके से अमानवीय घटनाओं को बढ़ावा देने का काम कर रही – विधायक फूलसिंह बरैया

October 22, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

झाँसी में रेलवे ट्रैक पर मिला फिजिक्स टीचर का शव: बांदा में छात्र को थप्पड़ मारने के बाद खो चुके थे नौकरी

August 21, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

बाबा भूतनाथ क्लब ने फोड़ी मटकी, मुख्य अतिथि डॉ० संदीप ने दी शुभकामनायें

August 19, 2025
उत्तरप्रदेशगैजेट्स

विश्व पर्यावरण दिवस: झाँसी पुलिस लाइन में ‘Mission LiFE’ के तहत स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान, वामा सारथी अध्यक्षा व SSP ने रोपे पौधे

June 6, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?