जी भारत न्यूज24
उन्नाव। नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में पेयजल संकट दूर करने के लिए लगाए गए सबमर्सिबल नलों और पानी की टंकियों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से शहरवासियों को पीने के पानी की दिक्कत झेलनी पड़ रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। नगरपालिका के अनुसार 87 नल पूरी तरह स्थापित कर दिए गए हैं, जबकि 69 नलों पर कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने कहा कि इन व्यवस्थाओं के पूरा होने के बाद शहर में पेयजल संकट में काफी कमी आएगी। कार्यक्रम के दौरान बिजली कनेक्शन पर पूछे गए सवाल पर अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक सबमर्सिबल के लिए अलग से बिजली कनेक्शन और मीटर की व्यवस्था की गई है, जिससे बिजली बिल भी नियमित रूप से जमा किया जाएगा।बउन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के 32 वार्डों में जहां-जहां पेयजल समस्या थी, वहां निरीक्षण कर कार्य कराया जा रहा है। किसी भी वार्ड को पानी की समस्या से अछूता नहीं छोड़ा जाएगा।




