जी भारत न्यूज24
सफीपुर,उन्नाव तहसील सफीपुर में विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत समय से पहले शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर लेखपाल आस्था को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम शिवेंद्र वर्मा तथा तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य प्रशासन की कार्यकुशलता को मजबूत करता है और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने लेखपाल आस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि ऐसे कर्मचारी प्रशासन की रीढ़ होते हैं, जिनके कारण सरकारी अभियानों को सफलता मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कर्मचारी समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए तहसील प्रशासन लगातार प्रेरित और सम्मानित करता रहेगा।एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने कहा कि SIR प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन सुनिश्चित होता है। उन्होंने लेखपाल आस्था को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्य से अन्य राजस्व कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।सम्मान समारोह के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने भी आस्था को बधाई दी और उनके कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।




