जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र एवं थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 08, महिला थाना से 06,थाना बांगरमऊ से 05, थाना सोहरामऊ से 04, थाना गंगाघाट, थाना बेहटा मुजावर व थाना औरास से 03-03, थाना माखी व थाना सफीपुर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में शिल्पी श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में संजय चौरसिया स्वास्तिक मिश्रा, साबिहा उमर जी,मनीष सिंह सेंगर, राजेन्द्र सिंह सेंगर, तबस्सुम नफीस जी, डा0 अबसार अली, डा0 सगीर अहमद तथा पुलिस टीम में प्र0नि0 महिला हेल्पडेस्क संतोष कुमारी सिंह, प्र0नि0 महिला थाना रेखा सिंह, उ0नि0 मिथलेश वर्मा, म0हे0का0 उपासना गुप्ता, महिला आरक्षीगण अंजुला, मीनू , प्रीती, संयोगिता, कीर्ती सिंह, अर्चना रानी, शीलू पाल, प्रीती चौहान, श्वेता, नीलम यादव, लक्ष्मी सिंह, पूजा चौधरी, प्रीती तोमर, शंकुतला, नीतू, तरुण रानी, नेहा शुक्ला, सेविका का विशेष योगदान रहा।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




