जी भारत न्यूज24
उन्नाव। जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं नीतू सिंह जनपदीय अध्यक्षा वामा सारथी की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केन्द्र एवं सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया,परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। जनपदीय अध्यक्षा द्वारा उपस्थित जोडों के बच्चों को चॉकलेट वितरित की गयी। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 10, महिला थाना से 06, थाना गंगाघाट से 04, थाना हसनगंज से 03, थाना बांगरमऊ से 02, थाना औरास, थाना बारासगवर, थाना बिहार,थाना फतेहपुर चौरासी से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति, श्री संजय चौरसिया, श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर, डॉ0 मनीष सिंह सेंगर, शिल्पी श्रीवास्तव, सबीहा उमर, डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद एवं सहयोगी शिवेन्द्र तथा पुलिस टीम में हेल्पडेस्क प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह, म0उ0नि0 मधु श्रीवास्तव, म0उ0नि0 मिथिलेश वर्मा, म0हे0का0 उपासना, म0आ0 साधना यादव, म0आ0 अंशू रानी, म0का0 अंजली शर्मा, म0का0 पूनम राजपूत, म0का0 लक्ष्मी वर्मा, म0का0 सेविका, म0का0 पूनम यादव, म0का0 सोनम, म0का0 पूजा पाल का विशेष योगदान रहा।




