जी भारत न्यूज24
6 लाख 20 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी मेहगाँव (पुलिस) संजय कौच्छा के मार्गदर्शन में अवैध शराब की विक्री करने वाले एवं तस्करो पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे।
दिनांक 03/08/2024 को मुखबिर की सूचना पर से बालूपुरा चौराहा से पाँच आरोपियो के कब्जे से एक स्विफ्ट कार सफेद रंग की जिसका रजि. क्र. यू.पी. 80 वी.जेड. 2824 व मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस काले रंग की जिसका रजि.क्र. एम.पी. 30 एम.डब्ल्यू. 2042 के साथ 20 पेटी देशी प्लेन शराब मौके पर जप्त की गई, आरोपियों के विरुद्ध थाना गोरमी में अपराध क्र. 175/24 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त अवैध शराब के सम्बन्ध में आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ध्यानेन्द्र सिंह,सउनि. विश्म्वर दयाल कुशवाह,का. सउनि. दीवानसिंह,सुरेश पाराशर,का. प्रधान आरक्षक रामौतार सिंह, कौशलेन्द्र, रविन्द्र,मनीष,आरक्षक पंकज,शेलेन्द्र, शिवकुमार,शेर सिंह,कल्लू,सुनील लोधी,आकाश,रजत,विकाश यादव,अमित शर्मा,योगेन्द्र सिंह तोमर,धमेन्द्र सिंह,नरेन्द्रसिंह,आरक्षक चालक अमृत सिंह तोमर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




