जी भारत न्यूज24
उन्नाव, सफीपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरीखेडा निवासी महिला ने पति से झगडकर निगला जहर अस्पताल में हुई मृत्यु
सफीपुर थाना क्षेत्र के गाँव ईश्वरीखेडा निवासी प्रीती पत्नी राहुल उम्र 27 वर्ष का अपने पति से किसी बात को लेकर झगडा हो गया जिससेआहत होकर प्रीती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया| हालत बिगडने पर ससुराली जन आनन फानन में उसे लेकर सुब्बाखेडा स्थित नेहा हास्पिटल ले गये जहाँ उसकी हालत बहुत ज्यादा नाजुक हो चुकी थी | पुलिस चौकी इंचार्ज परियर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हास्पिटल से तत्काल सूचना मिली लेकिन जब तक मैं पहुंचता महिला की मौत हो गई थी| महिला के साथ उसकी सास मौके पर मौजूद रही | मायके पक्ष को खबर दी गई है उसके मायके के लोग चण्डीगढ़ में रह रहे हैं उनके आने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उचित कार्यवाही की जाएगी पुलिस ने शव को उन्नाव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




