जी भारत न्यूज24
उन्नाव। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर 13 दिवसीय विराट बहु आयामी उन्नाव महोत्सव का शुभारंभ जी आई सी मैदान में हुआ। सदर विधायक पंकज गुप्ता, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड, नगर मजिस्ट्रेट राजीव राज, अध्यक्षा श्रीमती निम्मी अरोड़ा, प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, संयोजक राम सुमेर सिंह, सांस्कृतिक संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, प्रभारी सुख सागर पटेल, अनिल सिंह फौजी आदि ने मां सरस्वती और सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन किया। साईं डांस अकादमी के कलाकारों ने गणपति स्तुति और सरस्वती वंदना में बड़ी ही भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर सबको भावविभोर किया। पदाधिकारियों ने अतिथियों और प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। बॉबी आलम के संयोजन में शहर में बॉडी बिल्डर्स का रोड शो हुआ जिसका समापन महोत्सव के मंच पर हुआ। पूर्व सैनिक भानू प्रकाश शुक्ला ने प्रेम की गंगा बहाते रहो गीत सुना कर सबका मन मोह लिया वहीं कानपुर से आए गायक गगन शुक्ला ने कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों सुनकर देशभक्ति चेतना जागृत की। पदाधिकारियों ने सबके प्रति आभार जताते अगले दिनों के कार्यक्रमों की जानकारियां दीं। समन्वयकों राहुल कश्यप, श्रेयांश समी वर्मा, शैलू वर्मा, कामना तोलानी, प्रियंका पाल, सतीश शर्मा, महेंद्र सिंह, फ़ैज़ खान आदि ने व्यवस्थापन किया। संचालन सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने किया और प्रबंधक अशोक पटेल ने सबके प्रति आभार जताया




