जी भारत न्यूज24
उन्नाव। उन्नाव से सफीपुर सड़क चौड़ीकरण कराए जाने से चकलवंशी चौराहे से चारों तरफ जाने वाली रोड संडीला रोड परियर रोड सफीपुर रोड और उन्नाव रोड पर सैकड़ो व्यापारियों की दुकान स्थित है चौरी करण का मानक 12 मी दोनों तरफ सड़क के लिया गया है इससे सैकड़ो व्यापारियों की दुकान चौरीकरण के जद में आ रही है जिससे व्यापारीयों की दुकान व मकान चौरीकरण में जा रहे हैं । पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है प्रशासन द्वारा 4 दिसंबर 2025 तक चौरीकरण के लक्ष्य में आने वाली दुकानों को नोटिस दिया था कि वह अपने आप अपनी दुकानें व मकान तोड़ ले परंतु ऐसा होने पर सैकड़ो व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे उक्त प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उन्नाव के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है की रोड केचौरीकरण 12 मीटर मानक को 1 मी कम कर दिया जाए चारों रोड पर अलग-अलग मानक दिए गए हैं जिसमें चारों तरफ चौड़ी करण में व्यापारियों की मांग है की एक मीटर मानक से घटा दिया जाए जिससे व्यापारियों का थोड़ा बहुत नुकसान होगा परंतु व्यापारियों की दुकान व मकान बच जाएंगे तथा जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव द्वारा यह भी मांग की गई की 4 दिसंबर 2025 की नोटिस का समय 20 दिसंबर 2025 कर दिया जाए। दोस्ती नगर नहर की पुलिया बहुत सकरी है प्रतिदिन वाहन घंटो का जाम लगता है इस पुलिया को जल्द से जल्द चौरी करण करके जाम की स्थिति खत्म की जाए तथा शहर मुख्यालय में आवास विकास तिराहे पर हाइट गेज लगने से सभी बड़े वाहन अपोजिट साइड से आ जा रहे हैं जिससे उन्नाव से आवास विकास की तरफ लखनऊ जाने के लिए जाम का सामना आवास विकास चौराहे पर करना पड़ रहा है यातायात व्यवस्था को ठीक
किया जाए। अगर शहर के अंदर और भी हाइट गेज लगे हैं तो प्रशासन से अनुरोध है की नो एंट्री के बाद तमाम व्यापारियों का माल ट्रैकों से अनलोडिंग होता है इसमें जांच कर कर हाइट गेज सुविधा को देखते हुए लगाया जाए उक्त मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी संबोधित जिला अधिकारी कार्यालय में सैकड़ो व्यापारियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजीव राय को दिया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला युवा प्रभारी जितेंद्र दीक्षित चकलवंशी के अध्यक्ष श्री कमलेश गुप्ता जी गिरिजेश कुमार प्रियांशु कुमार संदीप सिंह दिलीप कुमार जयदीप सिंह संतोष गोपेश कुमार पशुपतिनाथ मिश्रा कुमार संदीप चौहान नरेंद्र कुमार शिवाकांत बाजपेई आकाश कुशवाहा राम लखन गुप्ता धीरू शुक्ला विकास जायसवाल राहुल शुक्ला सुनील कुमार शर्मा नकुल सोनी अनिल कुमार सचिन त्रिपाठी कृष्ण कुमार राहुल शुक्ला राजकुमार वर्मा आदित्य प्रताप सिंह नरेंद्र कुमार दीपक गुप्ता सतीश गुप्ता भीमसेन देवकांत जौहरी संतोष कुमार रहमत अली अनिल चंद शुक्ला इतिहास गौरी शैलेंद्र सिंह आज व्यापारी मौजूद थे।




