जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां के चिकित्सकों ने घायलों की हालत नाजुक बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसत मोहीउद्दीन पुर अंतर्गत मजरा खग्गा खेड़ा निवासी रामकुमार अपनी पत्नी शकुंतला 50 वर्ष को बाइक से लेकर बांगरमऊ आ रहा था। तभी रास्ते में लखनऊ मार्ग पर स्थित ग्राम सुरसेनी के निकट अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे पति-पत्नी दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर पत्नी शकुंतला को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।एक अन्य दुर्घटना में नगर के मोहल्ला नौनिहाल गंज निवासी सुधीर कुमार 50 वर्ष पुत्र रामकिशन भी घायल हुआ है। घायल का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उन्नाव




