जी भारत न्यूज़24
भाजपा पैंतीस वर्ष से लोकसभा में प्रतिनिधत्व कर रही है,लेकिन भिण्ड फिर भी पिछड़ा क्यों है : हेमंत कटारे
भिण्ड । भाजपा शुरू से ही जुम्लेबाजों की पार्टी है,जनता को शेखचिल्ली की तरह सिर्फ सपने दिखाती है लेकिन जमीन पर कोई काम नही करती हैं, भिण्ड में भाजपा पिछले पैंतीस वर्षो से संसद में जीतती आ रही है, कोई ऐसा काम बताओ जो भिण्ड के विकास के लिए किया हो, भिण्ड में जो भाजपा के सांसद रहे केवल उनका विकास हुआ है भिण्ड का नही। ये बात अटेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अटेर विधायक और उपनेता हेमंत कटारे ने अटेर रोड स्थित अपने निवास पर कही। श्री कटारे ने भाजपा की सरकार लोगो को चाहे 15 लाख देने का वादा किया हो,चाहे दो करोड़ नौकरियां देने की बात हो या फिर महगाई कम करने की बात हो सभी वादे जुमले ही साबित हुए हैं,इसलिए अबकी बार कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पैंतीस वर्षो का हिसाब मांगे और भिण्ड में बदलाव लाकर फूल सिंह बरैया को जिताने का कार्य करें। श्री कटारे ने कहा श्री बरैया ने हमें जीत दर्ज करने में जो मेहनत की अब हमारा फर्ज है,कि हम उन्हे ब्याज सहित लौटाकर उन्हे हजारों मतों से जिताए।
लोकसभा प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने कहा मेरी लड़ाई हमेशा अन्याय करने वालों के खिलाफ रही है,मैं किसी भी जाति का विरोधी नहीं हूं, अगर कोई अन्याय करता है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मैं हमेशा सत्य का साथ दूंगा,फिर वो चाहे किसी वर्ग से आता हो। श्री बरैया ने कहा अगर कांग्रेस पार्टी भिण्ड से लोकसभा जीतती है तो मैं भिण्ड जिले में उच्च शिक्षा,और टेक्निकल एजुकेशन पर काम करते हुए जिले में रोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य करूंगा । शिक्षा से सभी जाति वर्ग का विकास होगा। जिससे लोग अपने हक और अधिकारो की लड़ाई लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही है जो देश में भाई चारे ,और लोकतंत्र को मजबूत कर सकते है। भाजपा न सिर्फ संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा है,बल्कि अमनचैन और भाईचारे की दुश्मन नजर आती है। श्री बरैया ने कहा जो पार्टी सरकार में रहते हुए देश की जनता में जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव का नजरिया रखती हो वो कभी राष्ट्र भक्त नही हो सकती। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से लोकसभा में जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ लगने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री जयश्रीराम बघेल,शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष चतुर सिंह नरवरिया, राजा सिंह भदौरिया,रामशेष बघेल, संदीप मिश्रा,संजय भूता,श्रीमती सुशीला नरवारिया,सपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वीर सिंह यादव,सपा अध्यक्ष दिनेश बघेल,महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया,कृष्ण गोपाल चौरसिया आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अटेर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बघेल ने किया।




