अनंतिम चयन सूची कार्यालय कलेक्टर, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिण्ड एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड के सूचना पटल पर चस्पा है
भिण्ड ! जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड संजय जैन ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/उप-कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु खण्ड स्तरीय चयन समिति बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिण्ड की अध्यक्षता में दिनांक 27 दिसम्बर 2023 को संपन्न हुई। जिसमें कुल 20 प्रकरणों की अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। अनंतिम चयन सूची को कार्यालय कलेक्टर जिला भिण्ड, कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिण्ड एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।




