जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
दबोह । कॉंग्रेस के बरिष्ठ नेता नगर परिषद उपाध्यक्ष चौधरी हाकिम सिंह को एक व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है।दरअसल मामला शुक्रवार 17 मई 2024 का है।जब नगर परिषद उपाध्यक्ष हाकिम चौधरी को अंजान व्यक्ति द्वारा मोबाइल नम्बर 9516229858 से एक फोन आया और उन्हें धमकी दी डाली।जिसके बाद उन्होंने शनिवार को थाना दबोह में आवेदन देकर शिकायत की।नगर परिषद उपाध्यक्ष हाकिम चौधरी ने बताया मेरे पास करीबन रात 10 बजे सम्बंधित नम्बर 9516229858 से कॉल आया कि कौन बोल रहे हो तो मैने अपना नाम बताया जिस पर उसने कहा कि ज्यादा उड़ रहे हो तुम्हे 24 घण्टे के अंदर जान से मार देंगे।इतना कहकर उसने फोन काट दिया।वहीं उपाध्यक्ष हाकिम चौधरी ने बताया कि जब वह फोन नम्बर ट्रू कॉलर पर सर्च किया तो वह किसी रिषभ मछरिया के नाम से अपडेट हो रहा है। हाकिम चौधरी ने पुलिस को दिए आवेदन में जान माल कि सुरक्षा की जावे एव उक्त नंम्बर को ट्रेस कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।




