भिण्ड । पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लहार अनुभाग रवीन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब, अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई कार्यवाही में लहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
आज दिनाँक 13.01.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम पविच के लोग अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे है सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर्यायच घाट के रास्ते पर पहुंचे जहाँ पर चार ट्रेक्टर मय रेत से भरी 04 ट्रॉलियों के परिवहन करते मिले। जिन्हें फोर्स की मदद से घेर कर पकडे और पकडे गये ट्रेक्टर (1) लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर 265 डीआई मय रेत से भरी ट्रॉली जिसका चेसिस नं.MBNAAACALLRG01267, इंजन नं. RLG2BAN2355 लिखा था, (2) नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर 744 एक्स टी मय रेत से भरी ट्रॉली जिसका चेसिस नं. MBNBU53AANCA11800, इंजन नं.EZ. 4001/5EA02304 लिखा था (3) लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर 575 डीआई मय अवैध रेत से भरी ट्रॉली जिसका चेसिस MBNAAALXTJJM01045 लिखा था (4) नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर मय अवैध रेत से भरी ट्रॉली जिसका चेसिस नं.MBHAK49ADKTN28805, इन्जन नं. CJ1353 / SAN15387 लिखा था। ट्रेक्टर चालकों से रेत की रायल्टी संबंधी कागजात चाहे जो नही होना बताये बाद आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर व ट्रॉलियों को मौके पर जब्त किया गया। बाद वापसी पर उक्त सभी ट्रेक्टर चालको व वाहन मालिकों के विरूद्ध अवैध रेत परिवहन की धारा 379,414 भादवि मे कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक परमानंद शर्मा, उनि. भैयालाल सनोरिया, सउनि उदय सिंह, प्रआर. 355 राजेन्द्र, प्रआर. 551 सुनील शर्मा आर. 48 जयकुमार, आर. 1250 विशाल मिश्रा, आर. 1244 अरविंद सिंह भदौरिया, आर. 356 रविकांत शर्मा, आर. 93 मनीष जादौन, आर. 201 सुशील शर्मा, आर. 1352 अमित पटेल, आर. चालक 1179 धर्मेन्द्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
लहार पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन पर बडी कार्यवाही चार ट्रेक्टर मय रेत से भरी ट्रोली के पकडे गये




