जी भारत न्यूज24
उन्नाव। साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महरामऊ, निबई, बीघापुर निवासी अनुराग यादव पुत्र सूर्यपाल के खाते से धोखाधड़ी कर 23,152 रुपये निकाल लिए गए थे। इनमें से 18,000 रुपये साइबर क्राइम टीम ने वापस करा दिए हैं। अनुराग यादव का मोबाइल खो गया था। जब उन्होंने नया सिम निकलवाया, तो उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 23,152 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद अनुराग यादव ने 25 नवंबर को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने धोखाधड़ी से संबंधित आरोपी / लाभार्थी खातों को तुरंत फ्रीज कर दिया। संबंधित बैंक और मर्चेंट से पत्राचार के बाद, आवेदक अनुराग यादव के खाते में 18,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।




