जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव/ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार विद्युत बोर्ड में मोबाइल का प्लग लगाते समय वह तेज करेंट की चपेट में आ गई।
ग्राम मदार नगर निवासी दलशेर का बेटा पिंटू अपनी बहन सबीना 18 वर्ष को लेकर आज रविवार की दोपहर करीब 12 बजे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया और इमर्जेंसी वार्ड में दाखिल कराया। जब चिकित्सक ने युवती की जांच की तो वह उसे संदिग्ध हालत में मृत पाया। चिकित्सक द्वारा युवती को मृत घोषित करते ही मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर भाई सहित अन्य परिजन शव लेकर अपने घर लौट गए। उधर परिजनों ने बताया कि सबीना अपना मोबाइल सेट चार्ज करने के लिए चार्जर को बिजली के बोर्ड में लगा रही थी। तभी अचानक वह तेज करेंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। तब सभी लोग उसे बेहोशी की हालत में यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।




