Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » पुलिस अंकल से बच्चों ने की दोस्ती बोले हाऊ आर यू पुलिस की पाठशाला में सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को किया जागरूक
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

पुलिस अंकल से बच्चों ने की दोस्ती बोले हाऊ आर यू पुलिस की पाठशाला में सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बच्चों को किया जागरूक

Zee Bharat News 24
Last updated: December 15, 2025 7:58 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। उन्नाव ( मौराँवा) स्थित डी बी एस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के मन से पुलिस के प्रति भय का भाव खत्म करने और पुलिस की कार्यशैली से उन्हें अवगत कराने के उद्देश्य से प्रेरणादायी जागरूकता कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया , कार्यक्रम की शुरुआत देवी माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन करके की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रहरी व पुलिस कंट्रोल रूम उन्नाव प्रभारी अनूप मिश्र “अपूर्व” ने कहा कि पुलिस पाठशाला का उद्देश्य पुलिस और बच्चों के बीच संवाद सुरक्षा, जागरूकता और भरोसे पर केंद्रित होता है , उन्होंने बच्चों को हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 1098, 1076), गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और आपात स्थिति में पुलिस से बिना डर संपर्क करने के तरीके सिखाये।सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस सभी हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से हर संकट में आमजन के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में डरने की नहीं, बल्कि सही नंबर पर समय से सूचना देने की आवश्यकता होती है, जिससे पुलिस तत्काल सहायता पहुंचा सके। पुलिस सभी के सहयोग के लिए सदैव तत्पर एवं मित्र के रूप में कार्य करती है। बच्चों को आत्मरक्षा के सरल व्यावहारिक तरीके, सतर्कता, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती के गुर सिखाए गए।

बाल संवाद के दौरान बच्चों द्वारा बड़ी मासूमियत से ‘ पुलिस अंकल ‘ से सवाल पूछे गए और हाथ मिलाकर उनको अपना दोस्त बना लिया। पुलिस अंकल से चॉकलेट और टॉफियाँ पाकर बच्चे खुश हो गये। अनूप ने बच्चों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन और स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया और ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव मुहिम के तहत पाँच छायादार पौधे लगाये। विशिष्ट अथिति डा. रचना सिंह (राज्य पुरुस्कार प्राप्त शिक्षिका) और डा. रचना त्रिवेदी (एच ओ डी – शिक्षा विभाग, डी एस एन डिग्री कॉलेज ) ने बच्चों को उनकी रुचियों, क्षमताओं और लक्ष्यों के आधार पर सही शिक्षा और कैरियर के विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन किया।

प्रिंसिपल वंदना अवस्थी एवम अन्य शिक्षकों के बेहतरीन निर्देशन में बच्चों द्वारा महिला सशक्तिकरण , साइबर क्राइम , ट्रैफिक रुल्स और प्राथमिक चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुत लघु नाटिकाओं ने सभी को भावविभोर कर दिया इस प्रस्तुति में युवराज तिवारी, आयुष वर्मा, नबीला, प्रतिष्ठा शुक्ला, ज़ैनह खान व अदित्री ने सराहनीय भूमिका निभाई।विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना अवस्थी ने सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल पुलिस की पाठशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम बच्चों को न केवल जागरूक बनाते हैं, बल्कि उन्हें समाज और पुलिस के प्रति भरोसे से भी जोड़ते हैं।विद्यालय के प्रबंधक डी. बी. सिंह, दिनेश सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। अक्षत सिंह और अक्षय सिंह ने बच्चों को बताया कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास हैl अमित मिश्र सहित प्रबंधन सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

पावन कलश यात्रा के साथ आज शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

December 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

भारत उन्नयन समिति बना रही है स्वच्छता में रिकॉर्ड

March 23, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

गहोई सेवा मंडल उरई द्वारा होली मिलन एवं नागरिक सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए डॉ० संदीप

March 17, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी, हर एक का कर्तव्य, हर एक की जिम्मेदारी

August 11, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?