जी भारत न्यूज24
नए युवकों का भविष्य अंधकार में
शुक्लागंज उन्नाव ! जनपद उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में कई जगहों पर दीपावली से चल रहा लगातार बुक और जुआ बिंदानगर चौकी और जाजमऊ चौकी के अंतर्गत लगातार चल रहा जुआ का व्यापार नए युवकों को कर्जगीर बनाता नजर आ रहा है उसके अलावा पश्चिमी चौकी क्षेत्र के पुराने गंगापुल के नीचे अवैध मादक पदार्थ गाजे की बिक्री कई वर्षों से लगातार जारी है गांजा व्यापार की निरंतर वृद्धि क्षेत्र में होने के कारण लोग नशे के आदि बनते नज़र जा रहे हैं सोशल मीडिया पर कई बार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई जिम्मेदार कम नहीं उठाया गया जिसके चलते उन घरों के अभिभावक परेशान है जिनके बच्चे नशा करने और जुआ खेलने के लिए अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है और माता-पिता को कर्जगिर बनाते जा रहे हैं जनपद उन्नाव के कोतवाली गंगाघाट में अपराध नियंत्रण में नहीं हो पा रहा है जनता की सुरक्षा और बच्चों के आने वाले भविष्य के लिए उन्नाव प्रशासन को जल्द ही कोई ठोस खत्म उठाना चाहिए




