जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। इतिहास के पन्नों पर यदि हम दृष्टिपात करते हैं तो 31 अक्टूबर की तारीख जहां एक बार हमें प्रसन्नता का अनुभव कराती है वहीं दूसरी ओर दुख का संकेत भी देती है क्योंकि इसी दिन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का अवतरण हुआ था एवं आचार्य नरेंद्र देव का भी जन्म हुआ था दूसरी ओर आयरन लेडी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी 31 अक्टूबर की यह तारीख भारतवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा देती रहेगी
जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने सरदार वल्लभभाई पटेल एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत संबोधित करते हुए उक्त बातें बताई उन्होंने कहा कि समाज वाद के प्रवर्तक तथा राष्ट्रवाद के प्रतीक इन महापुरुषों को आज के दिन हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनपद वासियों से यह अपेक्षा करते हैं कि इन महापुरुषों की कृतित्व से हम सबको सीख लेनी चाहिए
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेशनलिज्म सोशलिज्म तथा सेक्युलरिज्म कांग्रेस का आधारभूत ढांचा है पाटीदार संगठनों ने इसको हमसे चुराया है हम संस्कार वादी लोग हैं हम विपक्ष पक्ष सब में संस्कार पुरोहित करते हैं
उपाध्यक्ष हनुमत सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल तिवारी पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह सुभाष सिंह शहर अध्यक्ष फैज फारुकी शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रावेद्र सिंह दीपेंद्र सिंह सुयश बाजपेई कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी बाबूराम निषाद सचिन कन्हई कुरील अमरेंद्र सिंह सुरेश श्रीवास्तव आशुतोष शर्मा चंद्रप्रकाश सिंह जंग बहादुर विमल राजकुमार लोधी दिलीप सिंह जितेंद्र रावत इत्यादि ने भी महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने तथा संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री खुर्रम ने किया।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उन्नाव




