जी भारत न्यूज24
पासी समाज के पीड़ित पर दबंग काम करवाने का बना रहे थे दबाव
हसनगंज उन्नाव तपेश्वरी पत्नी नन्दकिशोर निवासिनी ग्राम कोनई पोस्ट व थाना हसनगंज जिला उन्नाव ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 23.10.2025 समय करीब सुबह 07:00 बजे की है जब देशराज सिंह पुत्र केशव सिंह व विजय कुमार सिंह पुत्र सत्य नरायन सिंह व कमलेश सिंह पुत्र प्रितम सिंह व कल्लू सिंह पुत्र प्रितम सिंह आदि ने प्रार्थिनी के घर पर चढ़कर प्रार्थिनी के पुत्र सुरेश पुत्र नन्दकिशोर को यह कहकर माने पीटने लगे कि साले पासी कही के तुम पंजाब से काम करके आये हो हमारे घर क्यों नही आये मेरे घर में बहुत सारा काम है जो कि तुम लोगो से पहले करवाता था इस बार क्यों नहीं किया इतने में मारपीट सुनकर पीड़िता व उसका पुत्र अरविन्द व नाबालिग पुत्र निर्मल उम्र लगभग 15 वर्ष व सोनू उम्र लगभग 16 वर्ष बचाने दौडे तो उपरोक्त लोग हाथ कट्टा व कुल्हाडी लिए थे जिसमें महिला व उसके बच्चों को लात घूसों व कुल्हाडी से काफी मारा पीटा और कहने लगे कि पासी साले अगर गाँव में रहना है तो हम लोगो की गुलामी करनी पड़ेगी और ये भी कहने लगे कि कही शिकायत या प्रार्थना पत्र दिया तो इस बार इतना ही मारा है अगली बार जान से मार देगें। जिस मारपीट की वीड़ियों पीड़ित परिवार के पास मौजूद है इस मारपीट से पीड़िता व उसके परिजन काफी चोटहिल है जब पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाना हसनगंज में किया पर उपरोक्त व्यक्ति के दबंग होने के कारण थाने में प्रार्थिनी की नही सुनी गई, तब से पीड़ित महिला व उसके परिवार वाले काफी हैरान व परेशान है उक्त व्यक्ति काफी दबंग व शेरे पुस्त किस्म के व्यक्ति है जो कि आये दिन उसके परिवार वालों के साथ मार पीट व जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया करते है।
जिसकी सूचना देने पुलिस अधीक्षक उन्नाव के पास पीड़ित महिला व उसके बच्चे पहुंचे और मांग करी की उसका व बच्चों का मेडिकल परीक्षण करा कर कानूनी कार्यवाही करी जाए और उन्हें न्याय दिया जाए




