जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है । कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार धारा 87 / 351 (3) तहत नगर निवासी एक युवक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से युवक फरार चल रहा था। कोतवाली के उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव व हमराह सिपाही मनोज पलावत के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में निकले थे। तभी एक खास मुखबिर की सूचना पर वांछित सुमित कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी घूरे टोला बांगरमऊ को दबोच लिया। युवक पर किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है। आवश्यक लिखा पढी़ के बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया है।




