Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य ने भगवान कृष्ण के अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण करने की सरस कथा का वर्णन किया
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य ने भगवान कृष्ण के अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण करने की सरस कथा का वर्णन किया

Zee Bharat News 24
Last updated: October 15, 2025 7:35 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ,उन्नाव।

नगर के मोहल्ला खत्रियाना में स्थित महिला मंडल सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की रात्रि वृंदावन के विख्यात भागवताचार्य भारत भूषण जी महराज ने भगवान कृष्ण के अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण करने की सरस कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि घमंड भगवान का भोजन है।

कथा व्यास श्री भूषण जी महराज ने कहा कि राजा इंद्र वृंदावन की कुंज गलियों में गोवंश के साथ विचरण कर रहे भगवान श्रीकृष्ण को पहचान नहीं सके। इंद्र का घमंड चूर-चूर करने के लिए ही श्री कृष्ण ने गोप-ग्वालों से इंद्र की पूजा का निषेध कर श्री गोवर्धन महाराज की पूजा का आयोजन किया। तब क्रोधित होकर इंद्र ने अति वृष्टि कराई। भगवान ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर धारण कर गोप-ग्वालों को तेज वर्षा से बचाया और इंद्र का घमंड तोड़ा।

श्री गोवर्धन महाराज की पूजा और 56 भोग की प्रसादी में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंचे और उन्होंने गिरिराज जी का पूजन-अर्चन कर व्यास जी को सम्मानित किया। बाद में यजमान अशोक रस्तोगी सहित चौ रमेश सिंह गुड्डू, चौ कमलेश सिंह कमलू , कृष्ण कुमार रस्तोगी व डॉ नीरज गुप्ता आदि ने विधायक श्री कटियार को अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। गोवर्धन पूजा में शरद अग्रवाल ,डॉ प्रदीप रस्तोगी, पंडित राजकुमार द्विवेदी, पंडित सतीश चंद्र त्रिपाठी भागवताचार्य व पंडित संजीव दीक्षित आदि सहित सैकड़ों श्रोता भक्त मौजूद रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर 07 और 08 मार्च को जिले के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले भारी/बड़े वाहन (रेत-गिट्टी) की आवाजाही प्रतिबंधित

March 6, 2024
Uncategorizedक्राइम

शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया…….

March 1, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक वृत्त ऊमरी को किया निलंबित

July 17, 2024
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेश

हनुमान जी के जन्म महोत्सव पर मंशापूर्ण वीर हनुमान जी की सैकड़ों भक्तों ने की महा आरती

April 13, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?