Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का थाना उमरी पुलिस ने किया पर्दाफाश
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का थाना उमरी पुलिस ने किया पर्दाफाश

Zee Bharat News 24
Last updated: October 7, 2025 9:17 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24

04 शातिर बदमाश गिरफ्तार,कई राज्यों में अपराध है दर्ज,आरोपियों द्वारा 30 से अधिक अलग-अलग राज्यों में घटना कारित करना स्वीकार किया

 

एटीएम कार्ड बदलकर हुई कुल 15 घटनाओं का हुआ खुलाशा 54 एटीएम कार्ड / कैडिट कार्ड अलग-अलग बैंकों के हुए बरामद

 

लोगो की सहायता के नाम पर मौका पाकर बदल देते थे एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड

 

पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने इनाम घोषित किया था

 

भिण्ड । फरियादी ने थाना उमरी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की थी कि दिनांक 15.09.25 के करीब सुबह 11:30 बजे में पाण्डरी रोड उमरी पर यूको बैंक के बगल से लगे सैन्टल बैंक की एटीएम मशीन से यूको बैंक के एटीएम कार्ड से पैसे निकाल रहा था तो पैसे नहीं निकले और पास में खडे 03 व्यक्ति आपस में बात कर रहे थे उनमें से एक ने मुझ से कहा कि लाओ में पैसे निकाल देता हूँ फिर उसने एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में लगाया और बोला कि पैसे नहीं निकल रहे है और मुझे एटीएम कार्ड वापस कर दिया मैं वहाँ से चला आया जब घर आकर देखा तो मेरा एटीएम कार्ड बदल गया था तो मैने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते से 36000 रुपये निकल गए थे उक्त घटना पर से थाना उमरी में अपराध कं0 200/25 कायम कर विवेचना में लिया गया है।

थाना उमरी क्षेत्र में पुलिस एवं आम जनता के सहयोग से कस्वा उमरी में लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों में घटना दिनांक को एक सदिग्ध बोलेरो कार दिखाई दिया था जिससें थाना प्रभारी उमरी द्वारा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया था जो उक्त प्रकार की कई घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव द्वारा गंम्भीरता से लिया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं उपुपलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक तोमर के मार्गदर्शन में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी करने वाली गैंग को पकडने हेतु थाना प्रभारी उमरी, थाना बरोही एवं सायबर सेल भिण्ड पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा सयुक्त रुप से कार्य करते हुए तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर एवं मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर अन्तर्राज्जीय गैंग का फर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 05.10.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घटना दिनांक को सीसीटीव्ही कैमरों में दिखी सदिग्ध बोलरो कार वीरेन्द्र ढाबा उमरी में खडी हुई है जिसमें सदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए है मुखबिर की सूचना पर से गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचे तो बोलेरो कार में 04 व्यक्ति बैठे मिले तो सदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना उमरी में लाया गया और हिकमतअमली से पूछताछ की गई तो उक्त सदिग्ध व्यक्तियों ने दिनांक 15.09.25 को एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड बदलकर हुई घटना को स्वीकार किया और घटना में बदला गया एटीएम कार्ड तथा नगद रुपये भी बरामद किए गए है।

उक्त गिरफ्तार किए गए चारो आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला भिण्ड शहर, मेहगावं, गोरमी, मिहोना, जिला मुरैना में पोरसा, अम्बाह, मुरैना शहर, जिला घोलपुर (राजस्थान), जिला मैनपुरी, इटावा, ऐटा, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, औरैया (उ०प्र०) आदि में अलग-अलग स्थानों में की गई घटनाएँ कारित करना स्वीकार किया गया है इस प्रकार कुल 30 से ज्यादा घटनाएँ कारित करना स्वीकार किया है जिनमें से 15 घटनाओं में अपराध दर्ज है एवं अन्य घटनाओं में विभिन्न थानों में आवेदन प्राप्त है। इस प्रकार सभी आरोपियों से कुल 54 एटीएम कार्ड तथा कुल 1,63,000 रुपये, एक बोलेरो कार बरामद की गई है।

कुल 15 घटनाएँ जिनमें अपराध दर्ज है । उक्त घटना कारित करने वालें 04 आरोपी जो कि ग्राम इटोरा थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद (उ०प्र०) के रहने वाले है को गिर० किया गया है जिनसे निम्न मसरुका जप्त किया गया है।

जप्त मशरूका का विवरण- 1,63,000 रुपये नगद,54 एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंक कें। एक बोलेरो कार न० यूपी 80 एचडी 1961।

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, थाना प्रभारी बरोही उ०नि० अतुल भदौरिया,सायवर सेल प्रभारी उ०नि० वैभव तोमर,उ०नि० ध्यानेन्द्र यादव, स०उ०नि० सत्यवीर सिहं,प्रआर० प्रमोद पाराशर,महेश कुमार, सतेन्द्र यादव,सोनेन्द्र राजावत,त्रिवेन्द्र सिंह,आर आनन्द दीक्षित,राहुल यादव, हरपाल चौहान,पवन यादव,शैलेन्द्र,सचिन यादव,सोनू दुबे,प्रशान्त नरवरिया,आलेश,विशाल यादव,विकास चौहान,राहुल तोमर,राजबहादुर, रविन्द्र उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भिण्ड पुलिस की आम जनता से अपील

1 – एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय किसी अंजान व्यक्ति की मदद ना ले।

2 – एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय अपना पिन न० छिपाकर दर्ज करें।

3 – एटीएम मशीन से पैसे निकालने के बाद अपना एटीएम कार्ड जरुर चैक करें।

4 – 112 लगाओ पुलिस को बुलाओ।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

सिद्धनाथ मंदिर से रामनवमी पर निकलेगी धूमधाम से विशाल श्री राम शोभा यात्रा

March 24, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 71 से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही के दिए निर्देश

July 10, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

अनुसूचित जाति वर्ग के लिये संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना में 1 लाख से 50 लाख तक ऋण/वित्तीय सहायता हेतु आवेदन आमंत्रित

January 19, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

प्राचीन बड़े हनुमान मन्दिर के मुख्य द्वार का होगा निर्माण

September 16, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?