Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति को जागृत करने का है अभियान – मंत्री श्री शुक्ला
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति को जागृत करने का है अभियान – मंत्री श्री शुक्ला

Zee Bharat News 24
Last updated: August 12, 2025 10:30 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

हर घर तिरंगा अभियान को जनअभियान के रूप में सफल बनाएं – विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह 

 

हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में बैठक आयोजित

 

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें वर्चुअल माध्यम से नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह सहित सभी जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण जुड़े। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति प्रेम भाव जागृत करने एवं राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का माध्यम है।

शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जायेगा। हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति को जागृत करने का अभियान है। इस अभियान में समस्‍त जिलेवासी बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने इस हेतु सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप हर घर तिरंगा अभियान गतिविधियों का आयोजन किया जाए। साथ ही अभियान को भव्य बनाने के लिए सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण आपसी समन्वय से सभी तैयारियां करें।

विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के हर सम्भव प्रयास किए जाएं। तिरंगा यात्राएं, रैली निकाली जाएं। हर घर तिरंगा अभियान को जिले में जनअभियान के रूप में सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की भव्यता के लिए जनपद स्तर पर जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंचों और नगर पालिका/परिषद स्तर पर नगर पालिका अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित कर ली जाए। साथ ही झण्डों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने कहा।

कलेक्‍टर संजीव श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” विषय पर आधारित अभियान 15 अगस्त 2025 तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के संबंध में अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका भली भांति निर्वहन कर अभियान को सार्थक बनाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्राप्त निर्देश अनुसार गतिविधियां आयोजित की जाएं। गतिविधियां आयोजन के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की उप‍स्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। साथ ही श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान जनप्रतिनिधियों के साथ

चलाया जाए।

 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

पहले एक बाद में दूसरे दोस्त के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

October 30, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिक

श्री राम कथा का हुआ आयोजन, तीसरे दिन राम के जन्म होते ही समूचा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा

February 23, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

June 28, 2025
Uncategorizedप्रसाशन

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाया जाना अति आवश्यक तभी आवाज रुकेगी….

March 2, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?