जी भारत न्यूज24
उन्नाव। आम आदमी पार्टी उन्नाव निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जिसमें यूथ विंग की कमान दीपू कुमार को तथा लीगल सेल की कमान अधिवक्ता योगेंद्र सिंह को सौंपी गई वही जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने एड अजय सिंह परिहार को भगवंतनगर विधानसभा की जिम्मेदारी व शिवकुमार सिंह को बिछिया ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी
बैठक में प्रदेश महासचिव अंकित परिहार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगामी जिला पंचायत में आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी
परिहार ने आगे कहा कि हर बूथ पर 10 यूथ की टीम बनाई जाएगी।
परिहार ने योगी सरकार को घेरते हूए कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी बहुत बड़ा संकट है, सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है।
परिहार ने दीपू महराज को मनोनयन पत्र देकर जिलाअध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, आगे कहा कि दीपू महराज पार्टी में विगत सालों से आम आदमी पार्टी कि विचार धारा को घर घर पहुंचा रहे है।
बैठक में जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की रीड़ की हड्डी होती है, हमारे सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपू महराज ने पार्टी ने राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल, व प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित सभी का आभार व्यक्त किया आगे कहा कि पूरे उन्नाव में युवाओं के हक अधिकार के लिए सड़क पर संघर्ष करेगें, पार्टी की नीतियों को घर घर पहुचयंगे।
बैठक का समापन जिला महासचिव शैलेंद्र उपाध्याय ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,सुरेश,नीलेश यादव, शिवकुमार सिंह,भानु प्रकाश,मीडिया प्रभारी शरीफ खान सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




