जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। लखनऊ के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के न्यू आनंदपुरम में सोमवार देर शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिनहट के बड़ा भरवारा निवासी सोनू सिंह (35) के रूप में हुई है। बता दे की सोनू सिंह रविवार को न्यू आनंदपुरम में अपने बहनोई अरुण कुमार सिंह के घर लोडर लेकर आए थे। सोमवार शाम को वह लखनऊ लौट रहे थे। न्यू आनंदपुरम की एक गली से गुजरते समय एक कटी हुई केबल उनके लोडर से छूने लगी। सोनू ने वाहन रोककर केबल को हटाने का प्रयास किया। केबल में करंट था और उसे छूते ही सोनू वहीं गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्र में लटकते बिजली के तारों की शिकायत की थी। लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सोनू की अचानक मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




